Uncategorized

औदुम्बर ब्राह्मण समाज की भव्य पैदल यात्रा, एकता का दिया परिचय

गरोठ–अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित समाज की एकता एवं समानता की पैदल यात्रा प्रातः 8:30 बजे महर्षि परशुराम आश्रम प्रांगण उज्जैन में औदुंबर वृक्ष की पूजा के साथ औदुम्बर जय घोष से प्रारंभ हुई।

आओ साथ साथ चले

औदुम्बर समाज के सभी प्रबुद्ध जन उज्जैन 8:30 के पूर्व आश्रम परिसर में महासंघ के सभी पदाधिकारी, महर्षि परशुराम आश्रम के पदाधिकारी, एवं उज्जैन महासभा के पदाधिकारी, इंदौर महासभा के पदाधिकारी तथा नागदा महासभा के पदाधिकारी और उज्जैन, इंदौर, बदनावर, देवास एवं अन्य स्थानों से पधारे सभी समाज जन एकजुट होकर बैंड बजे के साथ पैदल यात्रा पिपली नाका चौराहा, अंकपात चौराहा, नयापुरा, मोड समाज धर्मशाला, पिपली नाका हॉस्पिटल चौराहा होते हुए आश्रम 10:30 बजे पदयात्रा पहुंची। पैदल यात्रा का भव्य स्वागत तेजकरण मालवीय प्रदूषण विभाग के द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया एवं पिपली नाका क्षेत्र के पार्षद हेमंत गहलोत द्वारा उनके घर के सामने से समाज जन गुजरने पर गुलाब पुष्प की वर्षा का कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

वैदिक प्रयास के सभी छात्र एवं सामाज जन पंक्तिबद्ध होकर औदुम्बर जय घोष के साथ हाथों में तख्तियां लेकर साथ में महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर डीजे कि ” हम हैं औदुम्बर ” गीत के साथ आगे बढ़ रही थी।

महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासचिव उमेश द्विवेदी द्वारा किया गया प्रयास बहुत ही सराहनीय और समाज को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने एवं एक सूत्र में बांधने का एक प्रयास था, जो सफल हुआ।

महासंघ के स्वागत हेतु महर्षि परशुराम आश्रम के अध्यक्ष मन्नालाल पाठक, उपाध्यक्ष सतीश दुबे हिंगोनिया, सचिव मणिशंकर पाठक, डॉ शरद दुबे, डॉक्टर सुरेंद्र पाठक, श्रीमती कौशल दुबे, अभिजीत दुबे, सीपी जोशी, दिनेश जोशी, प्रकाश पाठक, वीर नारायण जोशी, ललित शर्मा द्वारा पैदल यात्रा समापन पर आश्रम परिसर में गुलाब पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

पैदल यात्रा के मध्य वर्षा ऋतु की रिमझिम पानी की बूंद ने भी स्वागत किया। यात्रा समापन पर आश्रम सचिव मणिशंकर पाठक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पैदल यात्रा व्यवस्था योगेश द्विवेदी, ललित शर्मा, प्रदीप द्विवेदी, स्वदेश पाठक अमित दुबे एवं पुलिस प्रशासन व्यवस्था देख रहे थे।

महासंघ की अगली समाज जोड़ो पैदल यात्रा दसई शहर में आयोजित होगी प्रदीप जोशी द्वारा घोषणा की गई।

पैदल यात्रा में सम्मिलित सभी प्रबुद्ध जन आश्रम के शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की भोजन व्यवस्था महर्षि परशुराम आश्रम के अध्यक्ष मन्नालाल पाठक की ओर से की गई जो भोजन बहुत ही स्वादिष्ट और रुचिकर था।

महासंघ के द्वारा समाज जोड़ो प्रयास उज्जैन तीर्थ नगरी में महाकाल बाबा की शरण में नमन के साथ प्रारंभ हुआ है, जो आगे विशाल रूप ग्रहण करेगा उन्हें आश्रम की ओर से बहुत-बहुत अग्रिम बधाई। उक्त जानकारी  मणिशंकर पाठक सचिव महर्षि परशुराम आश्रम उज्जैन ने प्रेस नोट में दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}