सुवासरामंदसौर जिला

चातुर्मास पर्व पर श्री वर्धमान शक्रस्तव अभिषेक का हुआ आयोजन

सुवासरा- नगर के जैन श्वेतांबर संघ में चातुर्मास पर्व के दौरान रविवार को श्री वर्धमान शक्रस्तव अभिषेक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुबह 9 बजे जैन उपाश्रय भवन में विधिविधान से पूज्य साध्वी श्री सिद्धांत ज्योति श्री जी महाराज की निश्रा में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का विभिन्न प्रकार के देव द्रव्य और औषधियों से श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। विधिकारक मनीष मेहता जावरा के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रभु भजनों के द्वारा विधान संपन्न करवाया गया। तीन घंटे चले भगवान आदिनाथ के बारह अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने नाचते गाते प्रभु भक्ति की।

कार्यक्रम के दौरान पूज्य साध्विजी ने शक्रस्त अभिषेक के महत्व के बारे में बताया की मनुष्य की सभी आधी व्याधि को हरने वाला और शांति समृद्धि और आनंद देने वाला यह अनुष्ठान है।

अभिषेक के समापन के बाद आदिनाथ भगवान की महाआरती की गई। अभिषेक समापन के बाद जैन मांगलिक भवन में 150 श्रद्धालुओं के द्वारा अरिहंत पद के एकाशने की तपस्या की गई। श्री वर्धमान शक्रस्तव अभिषेक और एकाशने का लाभ कमल चंद्र भेरूलाल सालेचा बोहरा परिवार द्वारा लिया गया। चातुर्मास के दौरान नगर के जैन श्वेतांबर संघ में प्रतिदिन पूज्य साध्वी जी के प्रवचन , प्रभु भक्ति, प्रतिक्रमण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे है। नगर में जैन धर्मावलंबियों के द्वारा विभिन्न तप आराधनाएं भी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}