
——————————
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नगर की कृषि उपज मंडी के परिसर में किया गया। दूरदर्शन पर प्रसारित मुख्य समारोह के अनुरूप योग शिक्षक मनीष शर्मा एवं संजय गुप्ता ने योग क्रियाएं करवाईं।
नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष राठौड़ पार्षद अनिल परमार प्रह्लाद पोरवाल, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट, मृदुल परिहार, रमेश परमार, कारू लालमाली , शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिंसकिल्ला मसीह, महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मोनिका चंसौरिया, श्रीमती सरोज शर्मा, पूर्णा शंकर शर्मा , मोहम्मद असलम सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक योग में सम्मिलित होकर योग दिवस को सफल बनाया।
——————————