देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल में सुनी फरियादें,अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल में सुनी फरियादें,अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

 

 

गोरखपुर पीपीगंज भरोहिया ब्लॉक के ग्राम सभा रमवापुर में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और कई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश जारी किए।हालांकि, कार्यक्रम के अंत में कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी बात पूरी तरह नहीं सुनी गई और मुख्य विकास अधिकारी बिना उनकी समस्याओं का समाधान किए जाने लगे थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी रुके और मौके पर ही उनकी फरियादें सुनीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। चौपाल के आयोजन से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि उनकी लंबित शिकायतों का जल्द समाधान होगा।यह आयोजन जिला प्रशासन की जनता से सीधे संवाद की मुहिम का हिस्सा था, जिसमें अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार,एडीओ पंचायत अमित कुमार ग्राम सचिव बबीता यादव, अमित विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान ईश्वर यादव समसुद्दीन राज कमल व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}