भोपालमध्यप्रदेश

मप्र विधानसभा चुनाव में 12 प्रत्याशी एक हजार से कम मतों से जीते,

///////////*///******

50 हजार से अधिक मतों से 20 प्रत्याशी जीते

भोपाल।विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न सिर्फ सीटों में कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ा है, बल्कि जीत-हार के अंतर में कांग्रेस बहुत पीछे रह गई। इस बार 10 उम्मीदवार एक हजार से कम मतों के अंतर से जीते हैं, इनमें सात कांग्रेस के हैं। भाजपा के मात्र तीन उम्मीदवार ही एक हजार मतों के अंतर से जीते। इनमें शाजापुर से अरुण भीमावद, धरमपुरी से कालू सिंह और मांधाता से नारायण पटेल शामिल हैं।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी 10 उम्मीदवार एक हजार से कम मतों से जीते थे। इसमें चार भाजपा और छह कांग्रेस के थे। इस बार 50 हजार से अधिक मतों से 20 प्रत्याशी जीते पर इनमें कांग्रेस का एक भी नहीं है। पिछले चुनाव में मात्र पांच प्रत्याशी ही 50 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुए थे, जिसमें तीन भाजपा और दो कांग्रेस के थे। इससे साफ है कि भाजपा ने इस चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें तो जीती ही हैं जीत के नए कीर्तिमान भी बनाए हैं।

विधानसभा क्षेत्र-विजयी उम्मीदवार- दल- जीत का अंतर शाजापुर- अरुण भीमावद-भाजपा– 28

महिदपुर- दिनेश जैन-कांग्रेस– 290

धरमपुरी- कालू सिंह ठाकुर-भाजपा–356

बैहर-संजय उइके-कांग्रेस- 551

मांधाता-नारायण पटेल-भाजपा-589

भीकनगांव-झूमा सोलंकी- कांग्रेस- 603

गोहद-केशव देसाई- कांग्रेस- 607

सेमरिया- अभय मिश्रा- कांग्रेस- 637

मनावर-हिरालाल अलावा- कांग्रेस- 708

हरदा- रामकिशोर दोगने- कांग्रेस- 870

राजपुर- बाला बच्चन- कांग्रेस- 890

टिमरनी- अभिजीत शाह- कांग्रेस- 950

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
08:18