

ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
विश्व हिंदू परिषद का आज स्थापना दिवस कार्यक्रम ढोढर नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राम दरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे श्री अर्जुन गहलोत विभाग संगठन मंत्री, विभाग रतलाम द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की ध्येय यात्रा एवं विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के उपलक्ष में जानकारी दी। बौद्धिक के बाद कार्यकर्ता नगर में वाहन यात्रा के रूप में निकले। हिंदू समाज ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
वाहन यात्रा के बाद सभी ने भारत माता की आरती कर अल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित संत रघुनाथ त्यागी महाराज, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला संयोजक आशीष पोरवाल, प्रखंड अध्यक्ष भेरू लाल मेहता, मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में जिले से जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद चौहान, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मधुसूदन पाटीदार एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड एवं खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री आशीष व्यास ने किया। एवं कार्यक्रम का आभार प्रखंड सह मंत्री जितेंद्र राठौर ने माना।