
*********************

ठाकुर शंभू सिंह तंवर
भाजपा विधानसभा क्षेत्र आलोट का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आरएमडी कॉलोनी ताल में रखा गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ भारत मां के चित्र पर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया, कार्यक्रम के पश्चात वंदे मातरम गान गाया गया । वहीं बैनर के ऊपर पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत का फोटो नहीं होने पर उनके समर्थकों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। सांसद अनिल फिरोजिया ने मामले को संभाला और बाद में पूर्व विधायक का फोटो बैनर पर चिपकाया गया, इससे भाजपा में अंतर्कलह व गुटबाजी होने की बात उजागर हुई जो जनचर्चा का विषय रही ? स्मरण रहे चर्चा में गुट विशेष की अनुपस्थिति भी सम्मिलित हैं!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी , भारत दास बैरागी आलोट, उज्जैन संसदीय क्षेत्र सांसद अनिल फिरोजिया ,भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, नागदा के पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ,जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मोरिया ,पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालाराम पाटीदार , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, आलोट विधानसभा प्रभारी सुभाष चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ,भाजपा जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया, जिला मंत्री कालू सिंह परिहार ,जिला मंत्री हेमराज हाड़ा, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला ,आलोट मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना, बड़ौदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना , खारवा कलां मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह दांगी, आलोट विधानसभा के नगर परिषद अध्यक्ष युवा मोर्चा के अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा ,महिला मोर्चा के विधानसभा आलोट में निवासरत समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य ,सरपंच गण और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संजय बंटी पितलिया द्वारा किया गया ।मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार की किसानों के लिए जन हितेषी योजनाओं की जानकारी दी एवं भविष्य में किसानों के लिए जारी की जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।सांसद अनिल फिरोजिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का महत्व एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी को जिताने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश पंचौला द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया, नगर पालिका नागदा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत , नागदा नगर पालिका पार्षद प्रकाश जैन ,जिला पंचायत सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी नूरुद्दीन बोहरा ,ग्रामीण आदि उपस्थित थे।