मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

15 वर्षों में तीन गुना हुई महंगाई, लेकिन आशा व उषा कार्यकर्ताओं को मिल रहे 2 हजार रुपए महीना- कांग्रेस नेता जोकचन्द्र

*********”””””*****

पिपलिया स्टेशन। लाडली बहना योजना के नाम से 1000 रुपए खाते में डालने की योजना लागू कर गुमराह करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने लाड़ली आशा, उषा कार्यकर्ताओं की अभी तक सुध नही ली। प्रदेश में जिला स्तर पर पिछले 27 दिनों से आशा, उषा कार्यकर्ताओं भीषण गर्मी में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही है, लेकिन सरकार के कान पर जू तक नही रेंग रही है। उक्त बात मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याक्षी श्यालाल जोकचन्द्र ने मंदसौर दशपुर कंुज में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा व उषा कार्यकर्ताओं के धरने को संबोधित करते हुए कही। जोकचन्द्र ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को सरकार मात्र 2 हजार रुपए दे रही है, जबकि 15 वर्षों में महंगाई तीन गुना हो गई है। गैस सिलेण्डर 450 से 1200, खाद्य तेल 60 से 180, शकर 14 से 40 हो गई। साथ ही रोजमर्रा उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम भी आसमान पर है। एसे में 2 हजार रुपए में आशा व उषा कार्यकर्ता गृहस्थी कैसे चलाए, यह अमानवीय कृत्य है। जोकचन्द्र ने आगे बताया कि हर सरकारी काम में उषा व आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी जाती है, उनसे क्षमता से अधिक काम लिया जाता है, लेकिन उनकी पगार बढ़ाने के बारे में सरकार नही सोचती। जोकचन्द्र ने कार्यकर्ताओं से आव्ह्ान किया कि वे इस कार कांग्रेस को सपोर्ट करे, कमलनाथ की सरकार बनते ही वाजिब मांगों व सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर आशा, उषा कार्यकर्ता संघ प्रदेश अध्यक्ष कविता सोलंकी, जिलाध्यक्ष माधुरी सोलंकी, मल्हारगढ़ जनपद सदस्य रामेश्वर राठौर, पिपलिया पार्षद बाबू मन्सूरी, आशीष सुथार, हुर बानो सेफी आदि ने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}