औरंगाबादन्यायप्रेरणा/बधाईयांबिहार

इतना अच्छा एसोसिएशन कही नहीं देखा–जिला जज

इतना अच्छा एसोसिएशन कही नहीं देखा–जिला जज

 

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता

 

 

शुक्रवार को जिला विधिक संघ औरंगाबाद के केन्द्रीय कक्ष में जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया है जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया और संचालन अधिवक्ता प्रमेन्द्रर मिश्रा ने किया, सर्वप्रथम जिला जज को अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त रूप से साल बुके और देवधाम के मेमेंटो देकर स्वागत किया, स्वागत भाषण में जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि जिला जज के विदाई का मार्मिक क्षण है सिविल कोर्ट के हेरिटेज भवन को काफी खुबसूरत बनाने में जिला जज का अहम योगदान रहा है, व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के साफ सफाई और स्वच्छता दर्शनीय रहा, हेरिटेज भवन के सौ साल पुरे होने पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर जिला जज ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद को

पुरे भारत में नाम रोशन कर दिया,इस वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड अदालती वादों के निष्पादन में जिला जज की अहम भूमिका रही थी, जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला विधिक संघ औरंगाबाद जितना अच्छा अधिवक्ता संघ अपने न्यायिक कार्यकाल में नहीं देखा है , हमे इस बात की मलाल रहेंगी की हमारे रहते लायर्स होल और नये मंडल कारा औरंगाबाद का शुभारंभ नहीं हो सका,हम जहां भी रहेंगे आप सभी का अपनापन बना रहेगा, धन्यवाद ज्ञापन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया और उपस्थित सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता और मीडिया को धन्यवाद दिया और कहा कि जिला जज के संक्षिप्त कार्यकाल में किये गये अविस्मरणीय रहा।

उपस्थित थे एडिजे अमित कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार पाठक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रंनव शंकर, रत्नेश्वर कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, योगेश मिश्रा, अधिवक्ता अमित कुमार उपाध्यक्ष , कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह, रामकिशोर शर्मा, योगेन्द्र प्रसाद योगी, चंद्रकांता, प्रमोद कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, सरोज रंजन सिन्हा,अकमल हसन, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, सतीश कुमार स्नेही, संतोष कुमार, अशोक कुमार , श्याम नंदन तिवारी, सियाराम पांडे,जगनरायण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे यह जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}