कारसेवक बालुदास बैरागी का अयोध्या में निधन

=================
मप्र के मंदसौर जिले के शामगढ़ से 4 फरवरी को अयोध्या मे रामलला दर्शन हेतु जाने हेतु रवाना हुए थे कारसेवक बालूदास बैरागी का आज निधन हो गया। गरोठ तहसील के ग्राम देवरिया निवासी बालूदास बैरागी 1990 और 1992 दोनों मर्तबा कर सेवक के रूप में करसेवा में गए थे। 6 फरवरी को अयोध्या मे विश्राम किया। सरयू नदी मे स्नान किया। आज रामलला दर्शन के पश्चात सुबह उन्हें सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। दिवंगत श्री बालुदास बैरागी का पार्थिव शरीर अयोध्या से निजी वाहन से शामगढ़ हेतु रवाना हुआ है।
4 फरवरी को जब बालुदास बैरागी जब शामगढ़ स्टेशन से अयोध्या जाने हेतु रवाना हुए थे तब सिम्पल समाचार से उन्होंने चर्चा की थी और 1990 में हुई कारसेवा का अनुभव बताया था। खबर के साथ जारी किया गया वीडियो उसी समय का है।
भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि अपने भक्त को अपने श्री चरणों में स्थान दें।