पदाधिकारी पार्टी के आदेश का अक्षस: पालन करें चुनावी वर्ष है- मंडल प्रभारी श्री पाटीदार

==============.==…
मल्हारगढ़ भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न
मोहन सेन कछावा
मल्हारगढ़। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मांगलिक भवन में मल्हारगढ़ भाजपा मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक मंडल प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र पाटीदार जी के मुख्य अतिथि में पिपलिया मंडी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज के विशेष अतिथि में भाजपा मंडल मल्हारगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र जाट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उपस्थित पदाधिकारियों बुत अध्यक्ष संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा यह वर्ष विधानसभा का चुनावी वर्ष है प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा से जो निर्देश मिलते हैं उसका अक्षर से पालन करना है और प्रत्येक मास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के पहले बथ स्थल पर बुत कार्यकारिणी की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठकर आयोजन हो और फिर मन की बात सुनी जाए बुत एवं मंडल की प्रति माह विधानसभा चुनाव तक बैठक आवश्यक होनी चाहिए प्रदेश की शिवराज सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां और केंद्र की नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर तक पहुंचाना है और जो भी नागरिक इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं उनकी भी बैठकर करना है और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना है और हमें पार्टी को मजबूत करना है और चुनाव में हमें हर बूथ पर विजय दिलाना है।
पार्टी को बैठक को मंडल से प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज ने भी संबोधित किया और कहा कि हम पार्टी के लिए अधिक से अधिक समय निकालकर के पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाना है और आगामी चुनाव में भाजपा को जिताना है बैठक को भाजपा मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र जाट स्वागत भाषण दिया और मंडल मैं पार्टी की गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण दीपक लेकर अगरबत्ती लगा कर बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने किया भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल भाजपा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार सह प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मल्हारगढ़ नगर परिषद नारायणगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि जसराज सिंह चौहान भाजपा जिला मंत्री एवं ग्राम पंचायत बरखेड़ा देव सरपंच प्रतिनिधि कृष्णपाल सिंह शक्तावत आजीवन निधी संयोजक एडवोकेट अरविंद पाटीदार भाजपा के मंडल महामंत्री नीरज जोशी नगर परिषद मल्हारगढ़ के उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति नगर पुलिस नारायणगढ़ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति भाजपा मल्हारगढ़ नगर अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय नारायण नगर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ कोठारी मंचासीन थे मंचासीन अतिथियों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया लोकसभा में केंद्रीय बजट का जो प्रारूप केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पढ़ा वह प्रारूप अविनाश भागरिया ने पढ़कर बैठक में सुनाया आगामी बूथ स्तर की बैठक में भी केंद्रीय बजट का एजेंडा पढ़कर सुनाया जाएगा बैठक में मल्हारगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारी गण बुथ अध्यक्ष बुथ संयोजक सहसंयोजक पालक नारायणगढ़ मल्हारगढ़ के भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद गण जनप्रतिनिधि गण विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि सरपंच गण एवं मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गण अस्तित्व थे बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नीरज जोशी ने किया एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समरथ गहलोत ने माना।