17 फरवरी को शामगढ़ में विकास यात्रा की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

====================
विकास यात्रा में अंडर ब्रिज सहित करोड़ों के भूमि पूजन संपन्न होंगे
शामगढ़। आगामी 17 फरवरी 2023 को शामगढ़ नगर में विकास यात्रा के दौरान अंडर ब्रिज तथा विभिन्न सड़कों के भूमि पूजन कार्य संपन्न होंगे इसकी तैयारियों के लिए वरिष्ठ भाजपा नेताओं प्रबुद्ध जनों एवं अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव के निवास पर संपन्न हुईं। विकास यात्रा के दौरान अंडरब्रिज एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण विभाग के मंत्री क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न होगा उसके पश्चात श्रीमती कविता यादव के निवास स्थान के सामने एक विशाल जनसभा को भी हमारे वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम वेद महान भाजपा नेता नरेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें विकास यात्रा को शामगढ़ नगर में भव्यता प्रदान करने एवं अधिक से अधिक जनमानस को विकास यात्रा में सम्मिलित करने का आह्वान किया गया उक्त बैठक में नगर परिषद के पार्षद गण सभी वरिष्ठ भाजपा नेता मोर्चे के अध्यक्ष अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्यगण एवं पत्रकार उपस्थित रहे