खेल-स्वास्थ्यगरोठमंदसौर जिला

युवा मोर्चा मंडल खड़ावदा के देथली खुर्द में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में सुरजना कि टीम ने फायनल मुकाबले में जीता 

========================


खड़ावदा/ गरोठ।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पंवार के आदेशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया एवं युवा मोर्चा मन्दसौर जिले के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री सुनील पटेल के नेतृत्व मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम खेलता मध्यप्रदेश के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन  सोमवार को देथली खुर्द के मैदान पर सम्पन्न हुआ।

जिसमें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं खड़ावदा भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह ओड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ मुकेश मीणा और ग्राम पंचायत देथली खुर्द सरपंच प्रतिनिधि रामगोपाल मीणा का सराहनीय योगदान रहा।
क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला रूपरा vs सूरजना के बीच खेला गया जिसमें सूरजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर का प्रथम इनाम अपने नाम किया एवं द्वितीय इनाम रूपरा ने हासिल किया।
पुरुस्कार का वितरण भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील पटेल एवं मोहित जेन भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पंडा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दौलत सिंह ओड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ मुकेश मीणा ग्राम पंचायत देथली खुर्द सरपंच प्रतिनिधि राम गोपाल मीणा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ दयाल रावत पूर्व जनपद सदस्य बजरंग लाल धाकड़ ग्राम पंचायत खड़ावदा सरपंच श्री मुकेश रावत ग्राम पंचायत देथली बुजुर्ग पूर्व सरपंच पिरुलाल ग्राम पंचायत सूरजना पूर्व सरपंच महेंद्र जी तंवर के द्वारा किया गया कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री लालचंद मंडलोई उपाध्यक्ष भरत  मीणा सुनील पाटीदार तूफान मीणा प्रीतम सिंह चंद्रावत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}