13 फरवरी से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा सुवासरा विधानसभा के भारतपुरा से होगी प्रारंभ

=========================
सीतामऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन में सुवासरा विधानसभा 226 के सीतामऊ ब्लॉक के गांव भारतपुरा से 13 फरवरी 2023 सोमवार को प्रातः 8 बजे प्रारंभ होकर क्षेत्र के गांव लदुना में शाम 7 बजें तक आयोजित कि जा रही है। युवा कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री कर्मवीर सिंह भाटी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान वरिष्ठ कांग्रेस जनों के मार्गदर्शन में तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमसिंह भाटी के उपस्थिति में 13 फरवरी 2023 सोमवार से सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सीतामऊ ब्लॉक के गांव भारतपुरा में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर गांव कुंडला में प्रात 8.30 बजे गांव नागखजूरी में प्रात 9 बजे लसूडिया फंटा प्रात 10 बजे सरसपुरा प्रात 10:30 बजे कल्याणपुरा के प्रात 11:30 बजे भगोर दोपहर 12.30 बजे मानपुरा दोपहर 1.30 बजे भुवानगढ़ शाम 4 बजे इशाकपुर शाम 5 बजे राजनगर शाम 6 बजे तथा लदुना शाम 7 बजे तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।