जनसंघ से सक्रिय वरिष्ठ नेता नरसिंहलाल जी गिरोठिया का निधन, अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए गणमान्य जन

जनसंघ से सक्रिय वरिष्ठ नेता नरसिंहलाल जी गिरोठिया का निधन, अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए गणमान्य जन
सीतामऊ। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री राजेश गिरोठिया के पिता तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हंसा गिरोठिया के ससुर नरसिंहलाल गिरोठिया का शुक्रवार को 85 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर फैल गई। शनिवार को निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और समाज जन शामिल हुए।
स्व श्री नरसिंहलाल जी गिरोठिया जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय सेवा में रहते हुए भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वे सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। अंतिम यात्रा के दौरान नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जितेन बामनिया, मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का कमल ध्वज अर्पित कर उन्हें सम्मान दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पंवार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोकसभा में सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त



