कलेक्टर न्यायालय ने दशनाम गोस्वामी समाज हेतु ग्राम नन्दावता में समाधी स्थल हेतु भूमि आरक्षित की

====================
बैठक आयोजित कर समाज हर्ष व्यक्त किया, विधायक एवं जिला प्रशासन का माना आभार
मन्दसौर। दशनाम गोस्वामी समाज की एक बैठक ग्राम नंदावता मंे आयोजित की गई। बैठक में दत्तात्रेय मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने बताया कि न्यायालय कलेक्टर जिला मंदसौर ने प्रकरण क्र. 57/ब-59/2022-23 में आदेश पारित कर दशनाम गोस्वामी समाज ग्राम नन्दावता तहसील दलौदा स्थित नन्दावता स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं. 272/2 रकवा 2.00हे. में से रकबा 0.418हे. भूमि को गोस्वामी समाज का श्मशान/समाधिस्थन हेतु आरक्षित करने का आदेश दिया है।
श्री गोस्वामी ने बताया कि समाज में मृत व्यक्तियों को दफनाने (समाधि) की परम्परा है. इस हेतु ग्राम में कोई भूमि सुरक्षित नहीं थी। जबकि शासन के आदेश है कि समाज को हर जगह भूमि आवंटित की जाये। इस बाबत् कुछ दिन पूर्व गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर समाजजनों ने आंदोलन भी किया था। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भी पहल कर इस संबंध में प्रशासन से चर्चा की गई थी। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय तहसीलदार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही की जायेगी। अब माननीय कलेक्टर न्यायालय द्वारा उक्त भूमि दशनाम गोस्वामी समाज ग्राम नन्दावता के मृतकों को दफनाने (समाधि देने हेतु मध्यप्रदेश भूराजस्व संहिता 1959 की धारा 237(3) के तहत गोस्वामी समाज के समाधि स्थल के रूप में आरक्षित की गई है। न्यायालय के इस फैसले से समाजजनों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर बैठक में सम्पूर्ण कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मंदिर समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया तथा कहा कि जल्द ही विधायक यशपालसिंह सिसौदिया एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष कमल भारती, युवा नेता केशवगिरी, विनोद गिरी, विनोद गिरी मंदसौर मुकनपुरी, रूधलाल पुरी, मुकेश पुरी, रमेश गिरी, शिवपुरी, कमल पुरी, राजपूरी, शंभु गिर, भंवर गिरी, मुकनपुरी, मनीष पुरी, सुनील गिरी, गोपाल गिर, गोविन्द पुरी, राहुल गिरी, राकेश गिरी, विष्णुपुरी, नंदूपुरी, मनीश पुरी, अमृतपुरी, गौतमपुरी, नरेन्द्रपुरी, भोमरपुरी, कमलपुरी, कानापुरी, नन्दूपुरी, दिनेश पुरी, राकेश पुरी, विष्णुपुरी, भरत पुरी, प्रभु पुरी, अजय पुरी, नितेश पुरी, जीतु पुरी, गजु गिरी, गोपाल गिरी सहित बड़ी संख्य में समाजजन उपस्थित थे।