भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नीमच की बैठक संपन्न

===========================
राजकुमार जैन
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नीमच की संगठनात्मक बैठक एवं समाज प्रमुख सम्मान कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाहा का आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार जी नीमच विधानसभा विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मोर्चे के जिला प्रभारी बंसी लाल राठौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश यादव रामेश्वर धनगर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवी लाल पटेल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवल गिरी महिला मोर्चा अध्यक्ष अजा मोर्चा अध्यक्ष मंचासीन रहे।
प्रदेशाध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने संगठन के विस्तार को लेकर एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओबीसी वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए कहा आने वाले समय में 2023 और 2024 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजई हो।
नीमच जिले के मनासा समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न हुई मंदसौर जिले के नारायणगढ़ एवं पिपलिया मंडी में भी समाज प्रमुखों के बीच जाकर महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति को माल्यार्पण कर संवाद कार्यक्रम संपन्न किया।