भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में शहर के इनडोर स्टेडियम में यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ़ बासु ने बताया कि इस देश का भविष्य एक युवा ही बदल सकता है, देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।इस लिए सभी युवाओं को विवेकानंद की जीवन को अपने अंदर उतारने की जरूरत है,ऐसे युवा ही आगे चलकर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करते हैं, जिला प्रवक्ता आशुतोष कुमार मोनू ने कहा कियुवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे अच्छा साधन है क्योंकि विवेकानंद युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे। भाजपा युवा जिला प्रवक्ता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने अपने दिव्यज्ञान से देश के युवाओं को प्रेरक दिशा प्रदान की, भारतीय संस्कृति को अक्षुण बनाने में स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा,विवेकानंद ने अमरीका के शिकागो में हुए एक आयोजन में प्रभावशाली भाषण देते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु के रूप स्थापित करते हुए भारत की क्षमता का लोहा मनवाया था। इस मौके पर सौरभ सिंह, विकेश कुमार, अक्षय पांडे , पवन विश्वकर्मा,अन्य लोग मौजूद थे।