औरंगाबाददेशप्रेरणा/बधाईयांबिहारसम्मान

दिल्ली राजपथ पर तिरंगे को सलामी देंगे राम लखन सिंह यादव कॉलेज के शत्रुंजय

दिल्ली राजपथ पर तिरंगे को सलामी देंगे राम लखन सिंह यादव कॉलेज के शत्रुंजय

 

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता

 

 

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स का लक्ष्य होता है दिल्ली में राजपथ पर कदमताल करना। इस सत्र में 3/13 कॉय एनसीसी राम लखन सिंह यादव कॉलेज औरंगाबाद से कैडेट शत्रुंजय कुमार दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के दिन परेड मार्च करेंगे। कैडेट शत्रुंजय कुमार शिवगंज दधपी, मदनपुर, औरंगाबाद के निवासी हैं, उनके पिता विजय मालाकार एक किसान है, उनके पिताजी बताएं कि शत्रुंजय का बचपन से ही लेफ्टिनेंट बनने का सपना है जिसके लिए वह एनसीसी भी ज्वाइन किए हैं, और पूर्ण विश्वास के साथ यह बताया कि सफलता मेहनत के बाद ही मिलती है, जो कि शत्रुंजय लगातार करते आ रहे हैं जल्द ही वह अपना लेफ्टिनेंट बनने का सपना भी पूरा करेंगे। यादव कॉलेज के एoएनoओo लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने बताया कि कैडेट शत्रुंजय शुरू से ही मेहनती थे, एनसीसी में उनका सपना रहा है कि वह दिल्ली राजपथ पर परेड करें जो कि इस बार उनकी कड़ी मेहनत के बाद सफल हो सका है साथ ही साथ वह दिल्ली में पीएम रैली, गार्ड ऑफ ऑनर राजपथ परेड, लाइन एरिया, राष्ट्रीय प्रस्तुतिकरण में अपने प्रतिभा का परिचय देंगे। प्राचार्य डॉo विजय रजक ने हर्ष जताते हुए यह बताया कि औरंगाबाद शहर से गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर परेड के लिए शहर से सिर्फ 1 कैडेट का चयन हुआ है, जो कि यादव कॉलेज से ही हुआ है, जबकि 13 बिहार बटालियन औरंगाबाद से इस बार 3 कैडेट्स का सिलेक्शन हुआ है जिसमें यादव कॉलेज औरंगाबाद से कैडेट शत्रुंजय कुमार, जेoएलoएनo कॉलेज डेहरी से राहुल और राधा शांता कॉलेज तिलौथू से निशा कुमारी शामिल है। इससे पहले राजपथ के लिए 2018 में चयन हुआ था वह भी एक कैडेट का ही हुआ था जो कि यादव कॉलेज के ही छात्र थे। रवि रंजन त्रिपाठी ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि दिल्ली राजपथ परेड में शामिल होने के लिए सितंबर के महीने से ही टेस्ट शुरू हो जाते हैं, जो कि औरंगाबाद, गया, पटना, बरौनी, मुजफ्फरपुर, कई जगह इस टेस्ट पास करने के बाद कैडेट अंत में जनवरी के माह में दिल्ली राजपथ के लिए चयनित होते हैं। वहीं महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है, सब ने कैडेट शत्रुंजय कुमार को बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}