
————————
नीमच(डॉ बबलू चौधरी)
विद्युत वितरण कंपनी के मनासा भाटखेड़ी सर्कल में पदस्थ श्री आर. के. जोशी का 6 वर्षो के कार्यकाल के बाद स्थानांतरण नारायणगढ़ हो गया, जिसके लिए कल यहां से रिलीव हुए।
श्री जोशी बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदारी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैँ ग्रामीण उनकी सेवाओं से काफी संतुष्ट थे, दिन हों या रात जब विद्युत सम्बंधित कोई सा भी काम हों चाहे लाइट बंद हों जैसे ही इनको फोन लगाया हमेशा फोन उठाकर व्यवारिकता सै बात करना व सभी शिकायतों का समय पर समाधान करवाना श्री जोशी अपना कर्तव्य समझ कर कार्य को अंजाम देते थे आपका 6 वर्षो का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा गाँव भाटखेड़ी के लोग आप को हमेशा याद रखेंगे आप भाटखेड़ी सै नारायणगढ़ स्थानांतरण हुए हैँ व आपकी जगह नारायनगढ़ सें श्री खिलेन्द्र फूलबंदे जी कार्यभार संभालेंगे



