रतलाममध्यप्रदेश

समाचार रतलाम मध्य प्रदेश से 1 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 8 अप्रैल को प्रस्तावित रतलाम भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 8 अप्रैल को रतलाम आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 8 अप्रैल को रतलाम में लगभग 4 घंटे रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री, महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जिले के प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों के साथ चर्चा एवं संवाद करेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे।

==========================

श्री राम नवमी अवसर पर प्राकट्य पर्व का आयोजन हुआ

रतलाम 31 मार्च 2023/ म.प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीराम  नवमी के अवसर पर कालिका माता परिसर में प्राकट्य पर्व आयोजन किया गया। शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा कन्या पूजन किया गया। विधायक श्री काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा कार्यक्रम में आए कलाकारों का स्वागत, अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराए जा रहे हैं। राज्य शासन संस्कृति और संस्कारों के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आदर्श रूप में शासन के कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, श्री कृष्ण कुमार सोनी, पार्षदगण सर्वश्री धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, संगीता सोनी, अनिल कटारा, देवश्री पुरोहित, गौरव त्रिपाठी, हेमंत राहोरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री संजीव पांडे, कविता चौहान, परमानंद योगी भी उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में सागर के राजकुमार ठाकुर एवं उनके साथियों के लोक गायन के अलावा इंदौर की हर्षिता दाधीच एवं ग्रुप द्वारा जटायु मोक्षम नृत्य नाटिका तथा मुंबई के तेजस मिताली विंचुरकर एवं साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कवि श्री प्रवीण अत्रे द्वारा किया गया।

==========================

मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से आया लक्ष्मण चन्द्रवंशी के जीवन में बदलाव

रतलाम 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से रतलाम जिले में बड़ी संख्या में युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है वे आर्थिक विपन्नता से निकलकर अच्छा खासा कमाने लगे हैं। पिपलौदा के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले लक्ष्मण चन्द्रवंशी उन युवाओं में सम्मिलित हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना की मदद से अपना आर्थिक उत्थान कर लिया है।

लक्ष्मण बताते हैं कि मेरे परिवार में गरीबी थी, जीवन यापन का कोई साधन नहीं था। कोई छोटा-मोटा काम शुरू करना चाहता था लेकिन छोटी सी पूंजी भी पास नहीं थी। विकट स्थिति में मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना काम आई। किसी मित्र से योजना का पता चलने पर आवेदन कर दिया, कार्रवाई हुई और मुझे 10 हजार रूपए का ऋण स्वीकृत कर दिया। बगैर ब्याज के मिली धनराशि से लक्ष्मण ने फल बेचने का व्यवसाय प्रारम्भ किया। लक्ष्मण बताते हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे अपना फल का ठेला आरम्भ कर देते हैं। अब मासिक 8 हजार से 10 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। परिवार का खर्च आसानी से निकल जाता है जीवन यापन आसान हो गया है। परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो रहा है।

लक्ष्मण ने बताया कि समय पर 10 हजार रुपए का ऋण चुका देने पर उन्हें 20 हजार रुपए का लोन मिला जिससे उनके व्यवसाय में उन्नति हो रही है। लक्ष्मण ने बताया कि उनके द्वारा 20 हजार रुपए का ऋण भी चुकता कर दिया गया है और बैंक के माध्यम से पुनः 50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। उनका पूरा परिवार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आभारी है जिनकी योजना से उनके परिवार के जीवन में खुशहाली आ गई है। लक्ष्मण का मोबाइल नम्बर 96948 43019 है।

==========================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}