
वार्ड के लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है :–ओमप्रकाश यादव
औरंगाबाद बिहार से धर्मेंद्र गुप्ता
औरंगाबाद नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू कर दीए है। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 28 से वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे ओम प्रकाश यादव अपने चुनाव चिह्न कलम दवाथ छाप पर बटन दबाकर वोट देने की लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड क्षेत्र में सभी वोटरों का समर्थन मिल रहा है। वार्ड क्षेत्र में डोर-टू डोर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। वह अपना चुनाव चिह्न कलम दवाथ छाप क्रम संख्या 1 पर बटन दबाने की बात लोगों से कह रहे हैं। लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। वार्ड नं 27 में किए गए विकास के वजह से लोगो का आशीर्वाद मिल रहा है।
ओम प्रकाश यादव ने कहा कि चुनाव जीतकर क्षेत्र का विकास के लिए काम करेगे।
विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। बताते चलें कि ओम प्रकाश यादव 15 सालों से वार्ड नं 27 के वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधि है। वार्ड नं 27 में उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है पूरे नगर पालिक में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।