पर्यावरणमंदसौरमध्यप्रदेश

फतेहगढ़ में दो मुहा सांप के मिलने की सूचना बनी कोतुहल का विषय

==============================

दलोदा प्राचार्य के खेत पर दिखा दो मुहा सांप

सांप को ग्रामीण ले जाने लगे तो, प्राचार्य ने वन्यजीव प्राणी को नहीं ले जाने दिया। वन विभाग के सुपुर्द किया

दलोदा/कुचड़ौद। (शुभम धोका/दिनेश हाबरिया) गांव फतेहगढ़ में शुक्रवार सुबह दो मुंह का सांप दिखाई दिया। दो मुंह का सांप देखने के लिए ग्रामीण एकत्रित होने लगे। तो कुछ असामाजिक तत्व तस्करी के हिसाब से सांप को ले जाने लगे। तभी खेत मालिक ने वन्य जीव प्राणी सर्प को नहीं ले जाने दिया। एवं वन विभाग को सूचना देकर सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दलोदा के शासकीय स्कूल में पदस्थ फतेहगढ़ निवासी प्राचार्य ओम प्रकाश मेहता के खेत पर दोमुंह वाला सांप दिखाई दिया। जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उस सांप को पकड़कर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। तभी खेत मालिक एवं शासकीय उमावि दलौदा प्राचार्य ओम प्रकाश मेहता सहित ग्रामीणों द्वारा उन्हें रोका गया। और सांप को वही खेत में छोड़ने को कहा गया। सांप को खेत में छोड़ने के बाद में वह इर्द-गिर्द घूमता रहा। क्योंकि दो मुंहा सांप बहुत धीरे चलता है। जिसकी वजह से लोगों के बीच घिरा हुआ था। इसे दमबोई कर नाम से भी जाना जाता है।

प्राचार्य धाकड़ ने बताया सुबह खेत पर गया तो मुझे दो मुंह का सांप दिखाई दिया। वहां अन्य कुछ असामाजिक तत्व भी सांप देखने आ गए। और वह तस्करी के हिसाब से सांप को ले जाने लगे। तो मैंने उन्हें ले जाने से मना किया। उसके बाद मैंने क्षेत्र के पत्रकार दलोदा निवासी शुभम धोका एवं विकास सुराणा को सूचना देकर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया।

फतेहगढ़ निवासी बुजुर्ग बद्रिलाल पिता फकिरचंद द्वारा बताया गया कि यह दो मुंहा सांप है। जो काटता नहीं है। जिसे इन्होंने अपने गले में भी डाल लिया। और उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह 6 महीने एक तरफ से चलता है, और 6 महीने दूसरी तरफ से चलता है।

वहीं वन विभाग के कर्मचारी को सूचना देने के विगत डेढ़ घंटे बाद वह मौके पर पहुंचे। जहां वन विभाग के जितेंद्र सिंह पंवार वनरक्षक द्वारा बताया कि दो मुहा सांप इसलिए कहा जाता है। क्योंकि यह जब बिल के अंदर जाता है, तो उल्टा चल के अंदर चला जाता है। वरना इसका मुंह एक ही होता है। दो मुंह के सांप की यह भ्रांति है, कि उसके दो मुंह होते हैं। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी एक बैग के अंदर उसे डालकर ले गए। और बताया कि इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}