मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

आलोट विधायक पर एफआईआर लोकतंत्र की हत्या,ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ ने सोपा ज्ञापन

आलोट विधायक पर एफआईआर लोकतंत्र की हत्या,ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ ने सोपा ज्ञापन

दरबार कुम्हारी

मल्हारगढ़। पूरे प्रदेश में खाद की समस्या से किसान काफी परेशान है ऐसे में आलोट के जागरूक विधायक मनोज चावला जी पर प्रशासन ने राजनीतिक द्वेषतावश भाजपा नेताओं के दबाव में झूठी व मनगढ़ एफआईआर दर्ज की है।शनिवार को इससे आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार संजय मालवीय को सौपा।

ज्ञापन का वाचन करते हुवे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का हर व्यक्ति को अधिकार है ऐसे में जब किसानों के खाद की समस्या को लेकर आलोट विधायक मनोज जी चावला खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे तो वहां किसान खाद नही मिलने को लेकर काफी नाराज थे किसानों के साथ वह जब वह चर्चा कर अधिकारियों से समस्या के निदान की बात कर रहे थे तभी किसानों के सब्र का बांध टूटा ओर अधिकारियों के कहने पर नियमानुसार खाद लेने लगे ऐसे में जननायक जागरूक विधायक मनोज जी चावला पर भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा कीगई पुलिसिया कार्यवाही दुर्भाग्यपूर्ण होकर लोकतंत्र की हत्या है इस फर्जी एफआईआर को तत्काल निरस्त करना चाहिए।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, श्यामलाल जोकचन्द्र, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव,जनपद प्रतिनिधि गणपत पंवार हरमाला,जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची, महामंत्री लियाकत मेव,अनिल बोराना,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गफ्फार भाई, सचिव अरविंद सोनी,कन्हैयालाल पाटीदार,पुष्पा डांगी,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अजित कुमठ, नारायणगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाबुख़ा मेवाती,नितिन विजयवर्गीय,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल अहीर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्यामा बैरागी, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटीदार,नरेंद्र डाका, पार्षद बाबू भाई मंसूरी,राजेश भारती,रामप्रसाद फरक्या,सोहन सिंह आर्य,विनोद मुंदड़ा,मंडलम अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर,राजेन्द्र सिंह बोराना, आशीष सुथार, कोहिनूर मेव,प्रहलाद पाटीदार उमरिया,गोपाल भारती,सुरेंद्र सिंह शक्तावत,कमलेश पाटीदार,महेश सोनी ,रामनारायण सुथार,भरत पाटीदार,पवन पाटीदार,इमरान खान ,अमानत पठान,राजू गुर्जर,शेरशाह,नरेंद्र सिंह चंगेरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}