विहिप बजरंग दल गरोठ जिला हितचिंतक अभियान को लेकर बैठक हुई

==============================
गरोठ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के देशव्यापी हितचिन्तक अभियान की शुरुआत 6 नवंबर से होने वाली है,इस हेतु जिला गरोठ की बैठक शनिवार को पोरवाल नेहरे गरोठ में संपन्न हुई।बैठक में अभियान को सफल बनाने हेतु विभाग सत्संग प्रमुख शंकर सिंह जी,कार्यकारी जिलाध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया,जिला मंत्री गोर्धन सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला सह मंत्री अंतिम सोनी,जिला बालोपासना प्रमुख अंतिम मौर्य,जिला सत्संग प्रमुख मांगू सिंह ,जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख,नरेंद्र पूरी,जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख बद्री सिंह ,राकेश आर्य प्रखंड मंत्री,पंडित पंकज व्यास प्रखंड सहमंत्री,सुभाष जोशी नगर संयोजक,जीवन परमार नगर मंत्री सहित जितेंद्र राठौड़ प्रखंड मंत्री सुवासरा सहित सभी प्रखंड खंड व जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।साथ ही भरत जी बैरागी पिपलिया जत्ती को प्रखंड सत्संग प्रमुख एवं रवि पंचाल को प्रखंड बालोपासना प्रमुख के दायित्व की घोषणा भी की गई।