गाय के गोबर से बने दीपक आदि का दीपावली पर्व पुजन में उपयोग अधिक से अधिक उपयोग करे- मंत्री डंग

————————————–
सीतामऊ। केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से गाय के गोबर से निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करे ,आज सीतामऊ हण्डिया बाग गोशाला में कैबिनेट मंत्री डंग ने गोबर से बने दीपक,स्वास्तिक, ओर भी सामग्री खरीदी ओर क्षेत्र वासियों से अपील करि की अधिक से अधिक मात्रा में गोबर से निर्मित सामग्री खरीदे , पर्यावरण के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा, वही मंत्री हरदीपसिंह डंग ने लदुना चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर केसरिया ध्वज लगाया।
वही आज वार्ड -14 में दो बड़े कार्यो की सौगात मंत्री हरदीप सिंह डंग ने क्षेत्र वासियों को दी ,पोरवाल मांगलिक भवन के पास नाले का निर्माण, तितरोद दरवाजे पर हाई मास्क का लोकापर्ण मंत्री डंग द्वारा किया गया।