राष्ट्रीय प्रजापति दक्ष सेना संगठन की बैठक संपन्न, गुरुदेव ने कहा कुरुतियों एवं अनावश्यक खर्चों पर रोक लगनी चाहिए

राष्ट्रीय प्रजापति दक्ष सेना संगठन की बैठक संपन्न, गुरुदेव ने कहा कुरुतियों एवं अनावश्यक खर्चों पर रोक लगनी चाहिए
बसई। राष्ट्रीय प्रजापति दक्ष सेना संगठन की बैठक बसई के पास श्री भडकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को संपन्न हुई।
बैठक में मिश्रोली धाम गुरुदेव श्री राम नारायण जी महाराज, कवि दादू मनासा, श्री कालुराम गुडभेली,एसडीओपी दिनेश प्रजापति की उपस्थिति में प्रजापति दक्ष सेना के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश प्रमुख चंद्र प्रजापति बनी, प्रदेश संगठन मंत्री शिवम प्रजापति ढंढेडा, एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद प्रजापति गरोठ को नियुक्त किया गया एवं विभिन्न पदों पर कार्यकारिणी घोषित की गई।
सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम मे गुरुदेव रामनारायण महाराज जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में चल रही कुरीतियों, बाल विवाह एवं अनावश्यक खर्चों पर रोक लगनी चाहिए।
एसडीओपी दिनेश प्रजापति द्वारा कहा गया कि समाज को एकजुट में बांधे रखना चाहिए, छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर आपसी मनमुटाव नहीं रखना चाहिए, एक रहोगे तो बने रहोगे,संगठन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, नवयुवक, संगठन के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


