
***********************
✍️ राजेन्द्र देवड़ा
आलोट। राजनीतिक क्षेत्र में कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो केवल चुनावी हार-जीत की चिंता किये बगैर अपने कर्म क्षेत्र में निरंतर डटे रहते हैं। ऐसे ही आलोट के लोकप्रिय पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सहारा समूह से जनता के फंसे पैसे निकालने में संघर्ष करने वाले जनप्रिय नेता विरेन्द्र सिंह सोलंकी है जोकि विगत 25 वर्षों से रतलाम जिले सहित देश प्रदेश में चर्चित लगातार जनहित के लिए संघर्ष करते आए है। इस अवधि में कांग्रेस पार्टी से जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर रहे । अब जावरा विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार है। विरेन्द्र सिंह सोलंकी पेशे वकील है। श्री सोलंकी के साथ युवाओ से लेकर हर उम्र के लोगों की टीम है। विरेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस पार्टी के हर वर्ग को एक सूत्र मे बांधने का काम करते आए है। जब भाजपा शासनकाल मे किसानों मजदूरों की हालात दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी तब किसानों के हित में जगह-जगह पर आंदोलन के माध्यम से तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर,विरोध प्रदर्शन आंदोलन किये सहारा समूह मे देश प्रदेश की जनता की मेहनत की कमाई को सहारा समूह से वापस जनता को दिलाने के लिए दिल्ली में आंदोलन कर गिरफ्तारी दी गई।
किसान एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में आलोट जावरा तथा जिला मुख्यालय पर आंदोलन किये।
*सहारा के भुगतान के लिए दिल्ली में आंदोलन किया*
न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह सोलंकी ने दिल्ली में आंदोलन किया था। न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह सोलंकी इनकी संघर्ष क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने सोलंकी की कड़ी मेहनत को देखते हुए वर्ष 2023 में जावरा विधानसभा चुनाव से चुनाव लड़ने का भरोसा दिलाया था। विरेन्द्र सिंह सोलंकी जावरा से भाजपा के शासन में ओर दुगने संघर्ष के साथ मैदान में रहकर हर पल गांव गरीब मजदूरों, किसानों और शहरी क्षेत्र के विकास की लड़ाई को लेकर जावरा को जिला बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में एक जनआंदोलन चलाते आए है।इस आंदोलन में सैकड़ो नए- नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ते गए और एक लंबा कारवाँ सोलंकी के साथ जुड़ता गया। जावरा विधानसभा क्षेत्र से सोलंकी की एक मजबूत पक्कड़ के कारण ओर गांव- गांव में उनकी गहरी पैठ जमाली है। जावरा विधानसभा में कांग्रेस के तथाकथित और पार्टी के साथ रहकर कांग्रेस को हमेशा खत्म करने वाले नेताओं को एक जमीनी जुजारू संघर्षशील कार्यकर्ता विरेन्द्र सिंह सोलंकी की धराशाई करते हुए जावरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने लगातार लगे रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर होने के बावजूद आलोट विधानसभा चुनाव में मनोज चावला को जीता कर लाऐ थे। विरेन्द्र सिंह सोलंकी में जज़्बा उत्साहा और संघर्ष ठुस ठुस कर भहरा है। 25 साल से नियमित रूप से रतलाम जिले की आलोट जावरा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में जनता के बीच जीवित संपर्क बनाते हुए संघर्ष की गति को बढ़ाते हुए अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करते हुए जिले भर के साथ जावरा विधानसभा क्षेत्र में एक पारिवारिक रिश्ता बनया व एक लंबी दूरी तय कर क्षेत्र में एक ईमानदार, सादगी, साधारण व्यक्तित्व के साथ एक किसान नेता के रूप में उभरकर किसानों की हक ओर न्याय की लड़ाई में आगे रहकर नेतृत्व किया ।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में श्री सोलंकी से मजबूत पक्कड़ रखने के कारण कांग्रेस व्दारा टिकट बदलकर कुंवर विरेन्द्र सिंह सोलंकी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
यह कांग्रेस पार्टी के प्रति गहरा लगाव, सहयोग, सेवाभाव, निष्ठा को प्रदर्शित करता है।
निः संदेह एक संघर्षशील, व्यक्तित्व के धनी विरेन्द्र सिंह सोलंकी के धैर्य और इस जज़्बे को हम सलाम करते हैं कि विगत 25 सालों में भाजपा के शासनकाल मे निरन्तर किसानों के सहित हर वर्ग के न्याय और अधिकार की लड़ाई को लड़ते हुए आज भी पूरी निष्ठा के साथ लड़ाई लड़ रहे है।
ऐसे कम लोग है जो इस सकारात्मक, सत्ता से दूर की राजनीति के लिए जाने जाते है उनमें सोलंकी एक मज़बूत मुकाम रखते हुए निरन्तर जनता की सेवा में लगे हुए है।