नीमचमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक 12 जुलाई को मोरवन में आयोजित होगी*

* *नीमच* *डॉ बबलु चौधरी* प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारणी बैठक 12 जुलाई को मोरवन मे आयोजित होगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला महासचिव चैनसिंह सोलंकी ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नीमच जिला ईकाई कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे मोरवन डेम पर दोपहर 1 बजे आयोजित है। बैठक मे संगठन की सक्रियता, संगठन से जुड़े पत्रकार साथियो का दार्शनिक स्थल पर भ्रमण कार्यक्रम, तहसील कार्यकारिणीयो के गठन सहित अन्य आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी तथा नव नियुक्त संभागिय पदाधिकारियो का स्वागत अभिनंदन करने के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी होगा।
अधिमान्य पत्रकार संघ जिला महासचिव चैनसिंह सोलंकी ने जानकारी मे यह भी बताया की 12 जुलाई को संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन का जन्मदिन भी है जिसे संगठन के पदाधिकारियो एवं जिले के अन्य वरिष्ठ पत्रकार साथीयो व गणमान्य लोगो की उपस्थिति मे सायं 5 बजे मनाया जावेगा। बैठक में संगठन के प्रदेश अनुशासन समिति के सचिव वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सेठी प्रदेश प्रतिनिधी कैलाश राठौर कुकड़ेश्वर भरत जाट मोरवन संभाग उपाध्यक्ष गोपालदास बैरागी कुकड़ेश्वर सचिव कपिल सिंह चौहान नीमच सयुंक्त सचिव विमल जैन मोरवन सहित जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा जिले की जीरन नीमच मनासा रामपुरा जावद सिंगोली के तहसील अध्यक्ष सहित संगठन के वरिष्ठ पत्रकार साथी उपस्थित रहेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}